मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तारापुर की सड़कें रातोंरात हुईं साफ, आम दिनों के जाम से परेशान लोगों ने उठाए सवाल

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापुर के शहीद स्मारक चौक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तारापुर की सड़कें रातोंरात अतिक्रमण मुक्त हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, वे इस व्यवस्था के स्थायी न होने पर सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर आगमन को लेकर शहर का नजारा रातोंरात बदला हुआ नजर आने लगा है. शहर की हृदयस्थली माने जाने वाले शहीद स्मारक चौक और थाना चौक पर जहां आम दिनों में सड़कें अतिक्रमण की चपेट में रहती हैं, वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रास्ते खुले और चौड़े दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

सड़क पर न ठेला, न दुकान, पुलिस की सख्ती

प्रशासन की मुस्तैदी का असर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर साफ दिखाई दे रहा है. पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और सड़क पर किसी भी वाहन या दुकान को रुकने नहीं दिया जा रहा है. ठेले और अस्थायी दुकानें हटने के बाद लंबे समय बाद मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा खुला नजर आ रहा है.

स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर उठाया सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बदलाव स्थायी होने के बजाय वीआईपी दौरे तक सीमित रह जाता है. उनका कहना है कि जब भी किसी बड़े अधिकारी, वीआईपी या मुख्यमंत्री का तारापुर दौरा होता है, प्रशासन कुछ घंटों में शहर को अतिक्रमण मुक्त करा देता है. लेकिन कार्यक्रम समाप्त होते ही सड़क पर फिर से वही स्थिति लौट आती है.

थाना चौक और शहीद स्मारक चौक पर रोज लगता है जाम

फोटो कैप्शन: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापुर के शहीद स्मारक चौक और थाना चौक पर तैनात पुलिस बल एवं साफ-सुथरी दिखती अतिक्रमण मुक्त सड़क.   | Prabhat Khabar Network
थाना चौक पर तैनात पुलिस बल. | Prabhat Khabar Network

थाना चौक और शहीद स्मारक चौक पर नियमित रूप से लगने वाला जाम शहरवासियों के लिए रोज की परेशानी बन चुका है. फुटपाथ से लेकर मुख्य सड़क तक अतिक्रमण रहने के कारण पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है. सड़क किनारे दुकानें, ठेले और ई-रिक्शा की अनियंत्रित आवाजाही स्थिति को और गंभीर बना देती है.

ई-रिक्शा और दुकानों के कारण बढ़ती परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे अनियोजित तरीके से ई-रिक्शा खड़े होने और दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने के कारण प्रमुख चौक स्थायी जाम केंद्र में बदल गए हैं. पीक समय में स्थिति और खराब हो जाती है और लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है.

जनता पूछ रही, वीआईपी के बाद क्यों नहीं रहती सख्ती

फोटो कैप्शन: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापुर के शहीद स्मारक चौक और थाना चौक पर तैनात पुलिस बल एवं साफ-सुथरी दिखती अतिक्रमण मुक्त सड़क.   | Prabhat Khabar Network
साफ-सुथरी दिख रही अतिक्रमणमुक्त सड़क. | Prabhat Khabar Network

शहरवासियों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस और प्रशासन कुछ ही घंटों में तारापुर की सड़कों को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त करा सकता है, तो आम दिनों में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई देती. लोगों की मांग है कि वीआईपी दौरे के समय होने वाली कार्रवाई को नियमित अभियान का रूप दिया जाए, ताकि शहर को रोज जाम और अतिक्रमण से राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन