मोकामा में गंगा पुल का नॉन इंटरलॉकिंग काम, 20 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जमालपुर रूट की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोकामा में गंगा नदी पर बने रेल पुल के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मोकामा रूट पर रेल परिचालन बाधित रहेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होगी.

विज्ञापन

मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल से जुड़ा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य अब रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाला है. कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मोकामा रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इसका सीधा असर जमालपुर होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ेगा.

विज्ञापन

15 दिनों तक प्रभावित रहेगा मोकामा रूट

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक करीब 15 दिनों के लिए मोकामा रूट पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है.

20 सितंबर को तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द

20 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13415 अप मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस और 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

21 और 22 सितंबर को इन ट्रेनों पर असर

21 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 22 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा.

23 से 25 सितंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

23 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13415 अप मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 24 सितंबर को 09033 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल, 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन, 13423 अप भागलपुर-अजमेर और 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

25 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13415 अप मालदा टाउन-पटना, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा और 13429 अप मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

26 से 28 सितंबर तक इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

26 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा, 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर वीकली, 13430 डाउन आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन और 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

27 सितंबर को 09034 अप मालदा टाउन-उधना स्पेशल, 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13415 अप मालदा टाउन-पटना, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा और 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

28 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा और 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

29 और 30 सितंबर को भी यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

29 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा और 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

30 सितंबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13415 अप मालदा टाउन-पटना, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा और 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

1 और 2 अक्टूबर को लंबी सूची

1 अक्टूबर को 09033 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल, 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा, 13423 अप भागलपुर-अजमेर और 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

2 अक्टूबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13415 अप मालदा टाउन-पटना, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा और 13429 अप मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

3 और 4 अक्टूबर को भी कई ट्रेनें रद्द

3 अक्टूबर को 13031 अप हावड़ा-जयनगर, 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा, 13416 डाउन पटना-मालदा टाउन, 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा, 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर वीकली, 13430 डाउन आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन और 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

4 अक्टूबर को 09034 अप मालदा टाउन-उधना स्पेशल एक्सप्रेस और 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के रद्द होने से जमालपुर और आसपास के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर और मालदा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना ट्रेन की स्थिति देखकर बनानी होगी. यात्रियों के लिए सलाह है कि स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें : भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनें चल रहीं घंटों लेट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन