आरएस कॉलेज मैदान में शान से लहराया तिरंगा, एसडीओ ने कहा- पांच साल में बदलेगा तारापुर का स्वरूप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- आरएस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते तारापुर के एसडीओ

स्वतंत्रता दिवस समारोह में तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रंजन कुमार ने क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े वादे किए. उन्होंने बताया कि आगामी पांच वर्षों में तारापुर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा, जो सुशासन और विकास का एक उत्कृष्ट मॉडल बनेगा.

विज्ञापन

तारापुर (मुंगेर). आरएस कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रंजन कुमार ने ससम्मान राष्ट्रीय तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण से पहले एसडीओ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशांत गौरव ने स्कूली बच्चों और पुलिस जवानों की परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली.

परेड ने बढ़ाया समारोह का गौरव

ध्वजारोहण से पहले स्कूली बच्चों और पुलिस जवानों ने अनुशासन के साथ परेड प्रस्तुत की. एसडीओ राजेश रंजन कुमार और एसडीपीओ निशांत गौरव ने परेड का निरीक्षण किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच स्कूली छात्र कमांडरों और पुलिस कमांडर को समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

स्वतंत्रता दिवस पर एसडीओ ने दी शुभकामनाएं

झंडारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बिहार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है.

आरएस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते तारापुर के एसडीओ  राजेश रंजन कुमार, डीएसपी निशांत गौरब व अन्य गणमान्य अतिथि | Prabhat Khabar Network
आरएस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह

पांच साल में बदल जाएगा तारापुर का स्वरूप

राजेश रंजन कुमार ने कहा कि तारापुर का सर्वांगीण विकास तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में तारापुर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा. यदि कोई व्यक्ति पांच वर्ष पहले तारापुर आया होगा और अगले पांच वर्षों के बाद यहां आएगा, तो उसे क्षेत्र का बदला हुआ स्वरूप नजर आएगा.

उन्होंने विश्वास जताया कि तारापुर आने वाले समय में पूरे राज्य में सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.

रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर

एसडीओ ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की योजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू कर रही है. क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क के लिए व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण और विस्तार का कार्य चल रहा है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

एसडीओ ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में हो रहे विकास से तारापुर को आने वाले वर्षों में नई पहचान मिलेगी.

विकास के मॉडल के रूप में उभरेगा तारापुर

समारोह के दौरान एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की.







विज्ञापन
संजय वर्मा

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन