मधुमक्खियों के झुंड ने मां-बेटे पर किया हमला, स्थिति नाजुक

इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमक्खियाें का हमला काफी बढ़ गया है.
हवेली खड़गपुर. इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में मधुमक्खियाें का हमला काफी बढ़ गया है. क्योंकि मौसम बदल रहा है तो मधुमक्खी एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपने छत्ते का निर्माण करने के लिए पलायन कर रही है. सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शामपुर अंतर्गत सठबिग्धी गांव में खेत में काम कर रहे एक महिला तथा उसके पुत्र पर मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया. जिससे मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के संबंध में सठबिग्धी गांव निवासी विजय मंडल की घायल पत्नी निशा देवी ने बताया कि रोज की तरह अपने खेत में काम कर रही थी. अचानक मेरे ऊपर मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया. वहीं पास में खेल रहे मेरे चार वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार पर भी मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. तब आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर मुझे एवं मेरे पुत्र को मधुमक्खियों से बचाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने मधुमक्खियों के डंक को कड़ी मशक्कत के बाद शरीर से निकाला और मां-बेटा का उपचार किया. स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों का इलाज चल रहा है. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




