सूरत मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन रही छह घंटे लेट

Updated at : 18 Apr 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

भागलपुर-नंदुरबार एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चली

विज्ञापन

जमालपुर. विभिन्न रेलखंड से जमालपुर पहुंचने वाली ट्रेनों का विलंब से पहुंचना लगातार जारी है. 09013 डाउन सूरत मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग 6 घंटे, तो 09038 अप स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. बताया गया कि 09013 डाउन सूरत मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न 10:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 09038 अप भागलपुर-नंदुरबार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:25 बजे है. यह ट्रेन चार घंटे 16 मिनट विलंब से प्रातः 4:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे के बजाय 02:37 बजे जमालपुर आयी. जबकि 13483 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे के बजाय 1:50 बजे, 13415 अप मालदा टाउन पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 01:02 बजे के बदले 02:45 बजे, 224006 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे के बदले पूर्वाह्न 11:54 बजे जमालपुर पहुंची. दूसरी तरफ 20502 डाउन आनंदविहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 43 मिनट पहले ही जमालपुर स्टेशन पहुंच गयी थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:35 बजे है. यह ट्रेन 10:52 बजे ही जमालपुर पहुंच गयी थी. इसको देखकर रेल यात्री आश्चर्यचकित थे. हालांकि अपने निर्धारित समय 11:37 बजे ही यह ट्रेन जमालपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन