ePaper

13 नवंबर से होगी सब्सिडियरी की परीक्षा

Updated at : 05 Nov 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा सितंबर माह में बाढ़ के कारण स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलाग के सब्सिडियरी परीक्षा 13 अक्तूबर से 5 केंद्रों पर ली जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा सितंबर माह में बाढ़ के कारण स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलाग के सब्सिडियरी परीक्षा 13 अक्तूबर से 5 केंद्रों पर ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा 13 अक्तूबर से ली जायेगी. जो पांच केंद्रों पर 23 अक्तूबर तक होगी. प्रतिदिन परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा का शेड्यूल व केंद्र से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दी गयी है. उक्त सत्र के विद्यार्थी पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा में शामिल होंगे.

15 नवंबर तक स्क्रूटनी को लेकर आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा वैसे तो अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के लिये स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्तूबर से आरंभ की गयी है. हालांकि, एमयू में छठ पूजा तक अवकाश घोषित है. ऐसे में अब अवकाश के बाद 11 से 15 नवंबर तक उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन