मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 51 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 51 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

. सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर बरदह के प्रांगण में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मुंगेर. सदर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर बरदह के प्रांगण में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक डॉ अंजनी कुमारी, जेआरएस कॉलेज जमालपुर के प्राचार्य डॉ देवराज सुमन, बीआरएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मंसूर नियाजी, फारूक रहमान ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया. अध्यक्षता कर रहे शाहिद हुसैन ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम मिर्जापुर बरदह गांव में दूसरी बार किया जा रहा है. जिसका एक मात्र उद्देश्य है इस गांव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना. क्योंकि शिक्षा के बिना इंसान कुछ नहीं है. मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस गांव में छात्रों से ज्यादा छात्राएं हैं उत्तीर्ण हुई है. इसका मतलब है कि यहां की लड़कियों में जागरूकता आयी है. अधिवक्ता मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि इस बार 51 बालक-बालिका मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. मैट्रिक में 38 और इंटर में 13 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं. जो मुंगेर जिले के अल्पसंख्यक मोहल्ले में पहला मोहल्ला मिर्जापुर बरदह है जहां इतनी तादाद में बच्चे प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल किया है. मौके पर मोहम्मद इरफान मास्टर, प्रधानाध्यापक पम्मी कुमारी, कमर आलम, तारीख अनवर, परवेज चांद, शोएब सरदार, एहतशाम आलम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन