दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों की उदासीनता एमयू के लिए बढ़ायेगी परेशानी

Updated at : 12 Feb 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

12 फरवरी तक थी आवेदन की अंतिम तिथि, मात्र 150 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदन

विज्ञापन

– 12 फरवरी तक थी आवेदन की अंतिम तिथि, मात्र 150 विद्यार्थियों ने ही किया आवेदन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही अपने दूसरे दीक्षांत समारोह को छह मार्च को आयोजित करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है, लेकिन दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच इसमें शामिल होने को लेकर विद्यार्थियों की उदासीनता विश्वविद्यालय के लिए परेशानी को बढ़ा सकता है, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिये 12 फरवरी तक आवेदन मांगा गया था, जिसमें मात्र 150 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया. जबकि पहले दीक्षांत समारोह में कुल 768 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. बता दें कि एमयू द्वारा छह मार्च को प्रस्तावित दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए एक फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. इसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. उनसे 12 फरवरी तक आवेदन मांगा गया था. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो चुकी है. जिसमें कुल 150 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया.

पहले दीक्षांत समारोह में 768 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन

बता दें कि एमयू द्वारा अपना पहला दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर 2023 को आयोजित किया गया था. जिसमें खुद तत्कालीन कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुये थे. वहीं पहले दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 768 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. जिसमें 636 विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था. हालांकि इसके बाद एमयू का दूसरा दीक्षांत समारोह वैसे तो 2024 में होना था, लेकिन पिछले साल दीक्षांत समारोह नहीं होने के कारण अब अधिकांश उत्तीर्ण विद्यार्थी अपनी आगे की उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा चुके हैं. ऐसे में अब एमयू के लिए अपने दूसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को अधिक संख्या में शामिल करना चुनौती होगा.

कहते हैं परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की तिथि को विस्तारित किया जायेगा. कुलपति से स्वीकृति मिलने के बाद निर्णय लिया जायेगा. इसकी सूचना जल्द ही जारी कर दी जायेगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन