बिहार दिवस 2026 में भाग लेने मुंगेर के छात्र-छात्राएं रवाना

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस 2026 में भाग लेने मुंगेर के छात्र-छात्राएं रवाना

बिहार दिवस 2026 में भाग लेने मुंगेर के छात्र-छात्राएं रवाना

विज्ञापन

राज्यस्तरीय क्विज, चित्रकला व गणित ओलंपियाड में भाग लेंगे

प्रतिभागियों को प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया, सुरक्षा हेतु शिक्षक दिए निर्देश

मुंगेर. बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मुंगेर के 12 छात्र-छात्राओं की टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई. बिहार शिक्षा परियोजना व समग्र शिक्षा कार्यालय छोटी केलावाड़ी से जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद वर्मा और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर भेजा. चयनित छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 12 की कोटि से हैं और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा आयोजित क्विज, चित्रकला और गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी. ये प्रतियोगिताएं 22 से 24 मार्च तक पटना के गांधी मैदान में आयोजित होंगी. जिला पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और ज्ञान विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं. साथ ही टीम के साथ जा रहे स्कॉट शिक्षकों को छात्रों की सुरक्षा और देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन