सीनेट बैठक में छात्र दरबार का निर्णय, अबतक विद्यार्थियों को इंतजार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सीनेट बैठक में छात्र दरबार का निर्णय, अबतक विद्यार्थियों को इंतजार

सीनेटरों के साथ खुद एमयू के विद्यार्थियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया,

विज्ञापन

13 फरवरी को हुये सीनेट बैठक में लिया गया था निर्णय

मुंगेर

विश्वविद्यालय का मूल उदेश्य अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है. लेकिन मुंगेर विश्वविद्यालय अपने निर्णय को भी कार्यान्वित नहीं कर रही है. 13 फरवरी को हुये सीनेट बैठक के सबसे महत्वपूर्ण छात्र दरबार के निर्णय पर अबतक विश्वविद्यालय कार्य नहीं कर पाया है. जबकि एमयू के विद्यार्थी अपने समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रतिदिन विश्वविद्यालय व कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं.

सप्ताह में एक दिन लगना है छात्र दरबार

सीनेट बैठक का आयोजन 13 फरवरी को किया गया था. हलांकि सीनेट बैठक में आमतौर पर बजट सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुयी, लेकिन सबसे बड़ा निर्णय छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर सप्ताह में एक दिन छात्र दरबार लगाने का रहा. जिसमें निर्णय लिया गया कि छात्र दरबार में छात्रों की समस्याओं से संबंधित अधिकारी भी होंगे, ताकि समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाये. सभी सीनेटरों के साथ खुद एमयू के विद्यार्थियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया, लेकिन सीनेट बैठक के एक माह बाद भी अबतक एमयू प्रबंधन न तो एक भी छात्र दरबार आयोजित कर पाया है और न ही इसके लिये कोई विशेष सूचना विद्यार्थियों के लिये जारी किया गया है.

पहले भी बना था ग्रिवांस सेल, फाइलों में ही रहा सिमटा

बता दें कि साल 2024 में भी एकेडमिक सीनेट की बैठक के दौरान सीनेट सदस्यों ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनकी परेशानियों को लेकर प्रश्न पूछा था. इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा उस समय ग्रीवांस सेल का गठन किया गया था. इसे छात्र-छात्राओं की समस्या सुनने और उसके निराकरण की जिम्मेदारी दी गयी, लेकिन सेल गठन के बाद न तो विश्वविद्यालय में इसके लिए कोई अलग से कार्यालय बनाया गया और न ही ग्रीवांस सेल फाइलों से बाहर निकल पाया. हास्यास्पद तो यह रहा कि सालों तक ग्रीवांस सेल में अपनी शिकायत कैसे दर्ज करानी है. इसकी जानकारी तक विद्यार्थियों को नहीं दी गयी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन