रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ व आवश्यक वस्तुओं को लेकर सरकार सतर्क, जमाखोरी पर हाेगी कठोर कार्रवाई : सचिव

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 01 Apr 2026 7:02 PM

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी सतर्क व चौकस है और बहुत सारे एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर जिले के प्रभारी सचिव हिमांशु शर्मा ने क्राइसिस मैनेजमेंट को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक मुंगेर. पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी सतर्क व चौकस है और बहुत सारे एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है. ताकि इस बीच होने वाले क्राइसिस मैनेजमेंट की स्थिति ससमय सफलतापूर्वक निबटा जा सके. जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी सहित खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता, उसके दामों में उछाल अथवा उसकी जमाखोरी पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी. ये बातें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव हिमांशु शर्मा ने बुधवार को मुंगेर में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कही. समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित बैठक में प्रभारी सचिव ने कहा कि जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी सहित खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता, उसके दामों में उछाल या उसकी जमाखोरी, खाद बीज की कालाबाजारी सहित अन्य चीजों पर नियमित रूप से ध्यान देना है. यदि कोई व्यवसायी अथवा व्यक्ति इस तरह के जमाखोरी अथवा कालाबाजारी में लिप्त पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करें. आमलोगों को रसोई गैस की उपलब्धता सुगमता के साथ हो, इसके लिए गैस एजेंसी मालिकों से लगातार समन्वय स्थापित करें. ताकि लोगों में गैस को लेकर कोई भ्रांतियां पैदा न होने पाए. बीच-बीच में वैसे रेस्टोरेंट अथवा होटल मालिकों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान भी चलाएं जो अपने प्रतिष्ठानों में डोमेस्टिक गैस की जगह रसोई गैस का उपयोग करे. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं. कुछ दिनों बाद शादी विवाह और लगन भी प्रारंभ होने वाले हैं, ऐसी स्थिति में लोगों में गैस की किल्लत अथवा अन्य भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए भी जागरूकता चलाएं. प्रवासी लोगों के वापसी पर भी उन्होंने ध्यान देने और उससे संबंधित प्रतिवेदन बनाने के निदेश दिये. रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ अथवा अन्य खाद्य सामग्री की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन की व्यवस्था हो गयी है, उन क्षेत्रों में संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्रताशीघ्र वहां के घरों में पीएनजी कनेक्शन दिलाएं. बैठक में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, एडीएम आपदा संजय कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, तारापुर एसडीओ राकेश रंजन, हवेली खड़गपुर एसडीओ राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन