आर्म्स एक्ट के 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल से दोषियों को दिलाई जाएगी सजा

Updated:
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल से दोषियों को दिलाई जाएगी सजा

आर्म्स एक्ट के 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल से दोषियों को दिलाई जाएगी सजा

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आपराधिक व आर्म्स एक्ट मामले के दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है. पुलिस मुख्यालय के निर्देष पर मुंगेर जिले के 150 आर्म्स एक्ट के मामलों में मुंगेर पुलिस न्यायालय से अनुरोध कर स्पीडी ट्रायल करवा कर दोषियों को सजा दिलाने की कवायद तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पिछले 5 साला में जिले के थानों में 150 आर्म्स एक्ट के ऐसे मामले है, जिसका अनुसंधान कांड के आईओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और न्यायालय में चार्जसीट जमा कर दिया गया है. जिसमें हथियार तस्कर, निर्माता व खरीद-फरोख्त में शामिल 400 से अधिक अभियुक्त है. न्यायालय इन 150 मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए लिखित दिया जायेगा. ताकि दोषियों को शीघ्र कोर्ट से सजा दिलायी जा सके. उन्होंने कहा कि इन कांडों जो भी जिन भी पुलिस पदाधिकारियों की गवाही नहीं हुई है. वैसे पुलिसकर्मियों को खोज कर उसकी गवाही करायी जायेगी. ताकि दोषियों को कोर्ट से सजा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन