सो रहे किसान को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

जाफरनगर दियारा में हुई घटना
विज्ञापन
मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर दियारा में मंगलवार की रात गाय के बथान में सो रहे 55 वर्षीय किसान विकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके बायें हाथ के बांह में लगी. परिजनों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि जाफर नगर निवासी किसान विकेश यादव दियारा में खेती-बारी के साथ मवेशी पालने करते हैं. मंगलवार की रात वह गाय के बथान में सो रहे थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली उनके बायें बांह को चीरते हुए निकल गयी. सूचना मिलते ही परिजन खून से लथपथ विकेश कुमार को रात में ही लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. किसान को गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है. क्योंकि जानकारी लेने पहुंचे मुफस्सिल थाना पुलिस को सदर अस्पताल में न तो घायल मिले और न ही उनके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया है.कहते हैं थानाध्यक्ष
प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि चौकीदार से सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी बयान लेने सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. इसके कारण बयान नहीं हो सका. परिजनों ने भी अब तक थाना से संपर्क नहीं किया है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










