पूर्व अध्यक्ष को 78 मत से हरा श्रवण बने गनैली के पैक्स अध्यक्ष

Updated at : 28 Jan 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष को 78 मत से हरा श्रवण बने गनैली के पैक्स अध्यक्ष

गनैली पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान एवं देर शाम मतगणना की प्रक्रिया चली. मतदान में 51.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन

तारापुर. गनैली पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान एवं देर शाम मतगणना की प्रक्रिया चली. मतदान में 51.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि मतगणना के उपरांत पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह को 267 मत एवं श्रवण कुमार को 345 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार श्रवण कुमार ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष को 78 मत से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी पर कबजा जमाया. मंगलवार की शाम गनैली पंचायत के पैक्स चुनाव की मतगणना प्रखंड कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक संतोष तिवारी की निगरानी में हुई. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने थे. मतगणना के दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह को 267 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्रवण कुमार को 345 मत प्राप्त हुए. वहीं अभिमान्य मत 30 रहे. इस प्रकार श्रवण कुमार 78 मत से विजय हुए. चुनाव परिणाम के बाद पर्यवेक्षक संतोष तिवारी एवं आरओ प्रशांत कुमार ने विजयी प्रत्याशी श्रवण को प्रमाण पत्र दिया. जिसके बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन