स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा के सातवें दिन 521 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 27 Aug 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा के सातवें दिन 521 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 16 अगस्त से 23 केंद्रों पर सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा ली जा रही है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 28,698 परीक्षार्थियों में 28,177 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 521 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि सातवें दिन प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के एईसी-2 इंनवाइरोमेंटल साइंस विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 3,251 परीक्षार्थियों में 3,172 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 79 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के एईसी-2 इनवाइरोमेंटर साइंस की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 25,447 परीक्षार्थियों में 25,005 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब आठवें दिन की परीक्षा 29 अगस्त गुरुवार को ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के भीएसी-2 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के भीएसी-2 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन