नौवागढ़ी उपद्रव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपित गिरफ्तार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 9:30 AM

विज्ञापन

Munger News : मुंगेर के नौवागढ़ी बाजार में छात्रा की मौत के बाद हुए सड़क जाम और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अभियान चलाकर सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट :

मुंगेर के नौवागढ़ी बाजार में ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत के बाद भड़के आक्रोश ने हिंसक रूप ले लिया था. सड़क जाम के दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये थे और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी थी. इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अब कार्रवाई तेज कर दी है.

थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियान चलाकर सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में महादेवपुर निवासी मंटुन साव उर्फ लहरी साव, नौवागढ़ी निवासी विनोद साव और अंगेश कुमार, मनयारचक निवासी आर्यन कश्यप उर्फ गुलशन तथा नया टोला भगत चौकी निवासी गांधी कुमार, छोटू कुमार और रवि कुमार शामिल हैं.

सड़क जाम के दौरान हुआ था भारी उपद्रव

जानकारी के अनुसार छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था. इस दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी थी. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी

मामले को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी. केस में 100 से 200 अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस लगातार वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

बाकी आरोपितों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार Raid और छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन