डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस इकाई की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवेंद्र प्रसाद राम ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न बाबा साहेब के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाभाव के साथ उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में प्राध्यापक व विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष व उनके योगदान पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया. प्राचार्य ने छात्रों को आंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व हम सबों के लिए अनुकरणीय है. कार्यक्रम का संचालन डॉ रवीश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ शंभू पासवान ने किया. मौके पर डॉ रविशंकर रजक, डॉ रौशन, डॉ आसिफ जमाल, डॉ राहुल गुप्ता, अभिषेक कुमार, डॉ सुदर्शन कुमार, डॉ राहुल देव, संतोष कुमार, सर्वजीत पाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन