एलएलबी सेमेस्टर-2 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, चार सितंबर से नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. विश्वविद्यालय द्वारा इसे लेकर सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 4 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को 9 सितंबर तक नामांकन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के दौरान दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करायेंगे. जिसके बाद निर्धारित 18,320 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करेंगे. वहीं विद्यार्थियों के लिये कॉलेज में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा. इधर, दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को दसवीं का बोर्ड सर्टिफिकेट, मार्कसीट, एडमिट कार्ड, 12 वीं का मार्कसीट, एडमिट कार्ड, स्नातक का मार्कसीट, एडमिट कार्ड एवं प्रोविजनल, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं 3 पासपोर्ट साइज फोटो सहित यदि आवश्यक हो तो सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आरक्षण प्रमाण पत्र जमा करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










