सुजावलपुर में बिजली पोल से टकरायी स्कूटी, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
सुजावलपुर में बिजली पोल से टकरायी स्कूटी, तीन घायल

मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग में हादसा

विज्ञापन

इलाज में विलंब होने पर घायलों के परिजनों ने किया हंगामा

मुंगेर. मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग में सुजावलपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम तेज रफ्तार स्कूटी सीधे सड़क किनारे लगी बिजली पोल से टकरा गयी. इसमें स्कूटी पर सवार तीन किशोर बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने तीनों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक घायल को गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुरंबा निवासी तीन किशोर मो अलतमस, मो वसीर एवं मो सलीम एक ही स्कूटी पर सवार होकर मुंगेर-सीताकुंड मार्ग से कहीं जा रहा था. इसी दौरान सुजावलपुर के समीप स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और सीधे बिजली के खंभे से जा टकरायी. इस दुर्घटना में तीनों किशोर घायल हो गये. जबकि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही घायल के परिजन व मुहल्लेवालों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गयी. भीड़ में शामिल महिलाएं व अन्य लोग डाक्टर पर तुरंत इलाज का दबाव बनाते हुए हो-हंगामा करने लगे. चिकित्सक ने घायल मो अलतमस को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. मो सलीम को आंशिक चोट आयी थी, जिसे परिजन घर चले गये. बताया जाता है कि दोनों घायलों को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन