संजय बने गृह रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष, विकास कुमार सचिव
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

पुरानी पुलिस लाइन लालदरवाजा में शनिवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उपसचिव पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.
विज्ञापन
एकल नामांकन रहने से सचिव, संगठन सचिव, महिला अध्यक्ष व महिला सचिव निर्विरोध निर्वाचित
अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार ने दिवाकर यादव को 193 मतों से किया पराजित
मुंगेर. पुरानी पुलिस लाइन लालदरवाजा में शनिवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उपसचिव पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. जिसमें 786 गृहरक्षक मतदाताओं में से 578 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. देर शाम तक मतों की गिनती होती रही.
चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. वोटिंग के बाद मतों की गिनती प्रारंभ हुई. सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए डाले गये मतों की गिनती हुई. जिसमें संजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिवाकर यादव को 193 मतों के अंदर से पराजित किया. संजय कुमार को जहां 321 वोट मिले, वहीं दिवाकर यादव को 128 एवं तीसरे प्रत्याशी विकास कुमार को 51 मत मिले. जबकि उपसचिव पद पर कुंदन यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी गौतम कुमार को 128 मतों के अंतर से पराजित किया. कुंदन को जहां 331 मत मिले, वहीं गौतम को 2023 मत प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार रविदास, सुबोध कुमार, सरोज कुमार, सुनील कुमार यादव चुनाव मैदान में थे. जिनके मतों की गिनती समाचार लिखे जाने तक हो ही रही थी. विदित हो कि सचिव पद के लिए विकास कुमार, संघ के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पद के लिए नीतू कुमारी एवं महिला सचिव पद से बेबी कुमारी को एकल नामांकन रहने के कारण निर्विरोध निर्धारित घोषित कर दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










