आज का ओपीडी शेड्यूल : मुंगेर सदर अस्पताल में किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, देखें पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल. | Prabhat Khabar Network

Hospital Update : मुंगेर सदर अस्पताल में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी और विशेष सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. मरीज निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.

विज्ञापन

Hospital Update : सदर अस्पताल में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी और विशेष सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. मरीज निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं.

फिजिशियन व हड्डी रोग विभाग

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. प्रमिला ओपीडी सेवा देंगी. हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.

नेत्र, ईएनटी व दंत विभाग

नेत्र एवं ईएनटी विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. अनुराग सेवा देंगे. इसके बाद शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. रेयान मरीजों का उपचार करेंगे. दंत रोग विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. पुतुल कुमारी तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. रौनक मरीजों को परामर्श देंगे. महिला रोग विभाग में डॉ. अलका सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी सेवा देंगी. पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. शशांक कुमार की ड्यूटी रहेगी. इमरजेंसी एवं आईसीयू में इसी अवधि में डॉ. बीएन सिंह मरीजों की सेवा देंगे. प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. स्मृति सिंह तैनात रहेंगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. हेमंत कपूर निभाएंगे.


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन