तारापुर कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'हर घर तिरंगा' के संदेश से गूंजा पूरा शहर

Updated:
विज्ञापन

तारापुर में तिरंगा यात्रा में शामिल रामस्वार्थ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी.

रामस्वार्थ महाविद्यालय, तारापुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Munger Tiranga Yatra: तारापुर (मुंगेर). स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रामस्वार्थ महाविद्यालय, तारापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

तिरंगे के साथ निकले छात्र, नारों से गूंजा तारापुर

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्र-छात्राएं और शिक्षक महाविद्यालय परिसर से शहर के प्रमुख मार्गों की ओर रवाना हुए. यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "इंकलाब जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा था.

गांधी प्रतिमा तक पहुंची तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा तारापुर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंची. यहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेंद्र कुमार शर्मा सहित विद्वतजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की.

हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित करना था. यात्रा के माध्यम से युवाओं ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की.

'तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और आत्मगौरव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता दिवस को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाने का प्रभावी माध्यम है.

एनएसएस ने संभाली यात्रा की कमान

कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नीरज कुमार ने प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया. मौके पर डॉ. बसंत कुमार सिंह, डॉ. पूर्णिमा गुप्ता, अरुण कुमार सिंह सहित एनएसएस कार्यकर्ता अंकित, अनन्या, तन्नू, पूजा, काजल और मो. अखलाक मौजूद रहे.

आयोजन में इनकी भूमिका रही सराहनीय

Munger Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में संतोष कुमार, ललावंती, श्रवण, मुंद्रिका, कुणाल और महादेव की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया.


विज्ञापन
संजय वर्मा

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन