पति-पत्नी के ज्वाइंट बैंक खाते से बिना सूचना निकल गये 6500 रूपये

Updated:
विज्ञापन
पति-पत्नी के ज्वाइंट बैंक खाते से बिना सूचना निकल गये 6500 रूपये

इन दिनों संग्रामपुर के एक बैंक से खाताधारकों के खातों से बिना जानकारी और अनुमति के अवैध तरीके से रुपये निकाल लिया जा रहा है.

विज्ञापन

संग्रामपुर. इन दिनों संग्रामपुर के एक बैंक से खाताधारकों के खातों से बिना जानकारी और अनुमति के अवैध तरीके से रुपये निकाल लिया जा रहा है. जिससे उक्त बैंक के उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है. एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्राहकों का कहना है कि उनके खातों से अचानक पैसे गायब हो रहे हैं, जबकि उन्होंने कोई निकासी, ऑनलाइन भुगतान या ट्रांजैक्शन नहीं किया. नगर पंचायत संग्रामपुर निवासी राजीव रंजन और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से 6500 रुपये की फर्जी निकासी का मामला भी सामने आया है. उन्होंने बताया कि न तो उनके मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही रकम कटने की सूचना मिली. 28 अप्रैल 2026 को जब वे खाता अपडेट कराने बैंक पहुंचे, तब सात अप्रैल को हुई निकासी की जानकारी मिली. उन्होंने यूको बैंक के शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अन्य बैंकों की तुलना में केवल इसी शाखा से लगातार ऐसी शिकायतें आना संदेह पैदा करता है. लोगों ने बैंक की सुरक्षा प्रणाली, डाटा सुरक्षा और संभावित लापरवाही पर सवाल उठाए हैं.ग्राहकों ने मांग किया कि सभी संदिग्ध लेन देन की उच्चस्तरीय जांच हो, सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजैक्शन लॉग की समीक्षा की जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की राशि शीघ्र वापस दिलाई जाए.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन