कल जारी होगा स्नातक पार्ट-3 कला संकाय का रिजल्ट

रिजल्ट जारी करने को लेकर रविवार को भी परीक्षा विभाग में चलता रहा कार्य.
रिजल्ट जारी करने को लेकर रविवार को भी परीक्षा विभाग में चलता रहा कार्य. प्रतिनिधि, मुंगेर. लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 कला संकाय के विद्यार्थियों का रिजल्ट विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार तक जारी कर दिया जायेगा. जिसे लेकर रविवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्य चलता रहा. हालांकि रविवार को बिजली की परेशानी के कारण सोमवार तक जारी होने वाला रिजल्ट मंगलवार तक जारी होगा. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा मई माह में ही स्नातक पार्ट-3 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जबकि परीक्षा के पांच माह बाद भी अबतक विश्वविद्यालय द्वारा कला संकाय का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि रिजल्ट को लेकर रविवार को भी कार्य किया गया है. हालांकि बिजली की परेशानी के कारण रविवार को कार्य में परेशानी आयी, लेकिन सोमवार तक रिजल्ट से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. जिसके बाद मंगलवार तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अगले माह के आरंभ में ही सत्र 2023-27 स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा ली जायेगी. जिसके बाद सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 व बैकलॉग के पार्ट-1 की परीक्षा होगी. इससे संबंधित सूचना जल्द ही जारी कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




