एमयू जल्द जारी करेगा पीजी सेमेस्टर-4 कला संकाय का रिजल्ट

एमयू द्वारा जल्द ही सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
मुंगेर. एमयू द्वारा जल्द ही सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के कला संकाय के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है. जल्द ही टेबुलेशन के बाद उक्त सत्र के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. बता दें कि एमयू द्वारा परीक्षा के मात्र एक पखवाड़े के अंदर ही अबतक उक्त सत्र के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
एलएलबी सेमेस्टर-में नामांकन के लिए अबतक 157 आवेदन
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 20 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू किया है़ इसके तहत इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 8 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर नामांकन की प्रक्रिया पूरा करेगा. इधर इस शैक्षणिक सत्र में नामांकन के लिए अबतक लगभग 157 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.
चार अगस्त तक बीसीए के लिए भराया जा रहा परीक्षा फॉर्म
मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 27 जुलाई से भराया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की उक्त सत्र के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 27 जुलाई से 3 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा. जबकि 4 से 6 अगस्त के बीच 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










