एमयू ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-2 के कला व विज्ञान संकाय का रिजल्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 6:16 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के कला संकाय के उर्दू, बंग्ला, संस्कृत, संगीत, फिलॉस्फी तथा इकोनॉमिक्स सहित विज्ञान संकाय के बॉटनी, गणित और भौतिकी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के कला संकाय के उर्दू, बंग्ला, संस्कृत, संगीत, फिलॉस्फी तथा इकोनॉमिक्स सहित विज्ञान संकाय के बॉटनी, गणित और भौतिकी विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि आरडी एंड डीजे कॉलेज के कला व विज्ञान संकाय में कुल 228 परीक्षार्थियों में 191 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 32 प्रमोटेड तथा 5 फेल हुए हैं, जबकि विश्वविद्यालय पीजी विभाग के कला व विज्ञान संकाय में कुल 189 परीक्षार्थियों में 163 उत्तीर्ण, 24 प्रमोटेड तथा 2 फेल हुए हैं. इधर एसकेआर कॉलेज, बरबीघा के कला संकाय में कुल 3 परीक्षार्थी में सभी उत्तीर्ण, आरडी कॉलेज, शेखपुरा के कला संकाय में कुल 26 परीक्षार्थियों में 21 उत्तीर्ण, 5 प्रमोटेड तथा केएसएस कॉलेज, लखीसराय के कला व विज्ञान संकाय में कुल 83 परीक्षार्थियों में 74 परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 9 परीक्षार्थी प्रमोटेड हुये हैं. उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट स्टूडेंट पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है. जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










