इंटर परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

इंटरीमीडिए परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना आप सभी की जिम्मेवारी है.
मुंगेर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक की. जिसमें सभी वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक शामिल हुये. इस दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा हुई. मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव मौजूद थे.जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरीमीडिए परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना आप सभी की जिम्मेवारी है. इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए सजग एवं सक्रिय होकर संपन्न कराने के लिए तैयार रहें. किसी भी केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता, लापरवाही अथवा कदाचार की सूचना प्राप्त न हो, इसका विशेष ध्यान रखें.
मुंगेर जिले के 25 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा होनी है. जिसमें कुल 16,826 महिला एवं पुरूष परीक्षार्थी भाग लेंगे. सदर अनुमंडल क्षेत्र में जहां 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जबकि तारापुर एवं खड़गपुर अनुमंडल में चार-चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में सभी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण करने के साथ ही वहां सीसीटीवी आदि का संस्थापन कराने तथा माइकिंग सिस्टम की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये.
————————————————बॉक्स
————————————————केंद्र में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों का करें जांच
मुंगेर : डीएम ने कहा कि इंटर की परीक्षा दो पालियों में संचालित होना है. जिसमें प्रथम पाली पूर्वाह्न 9.30 से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में 9 बजे तथा द्वितीय पाली में 1.30 बजे तक हर हाल में कड़ी जांच पड़ताल (फ्रिस्किंग) के साथ प्रवेश करा लेंगे. निर्धारित समय के बाद परीक्षार्थियों के प्रवेश पर पूर्णतया निषेध रहेगा. इसके लिए लगातार माइकिंग से परीक्षार्थियों को सूचित करने की व्यवस्था रखेंगे. बिना फ्रिस्किंग के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना है कि कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, घड़ी अथवा अन्य किसी भी प्रकार की इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में लेकर प्रवेश नहीं करें. जबकि परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक के अलावे कोई भी वीक्षक अथवा अन्य कर्मी मोबाइल लेकर ड्यूटी में नहीं रहेंगे. केंद्राधीक्षक भी सिर्फ कीपैड वाला मोबाइल ही परीक्षा अवधि में इस्तेमाल करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




