वार्षिकोत्सव पर दीपों से जगमगा उठा राम-जानकी मंदिर

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 02 Apr 2026 7:50 PM

विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा, खड़गपुर की ओर से नगर के गायत्री शक्तिपीठ सह श्रीराम-जानकी मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव पर बुधवार की देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा, खड़गपुर की ओर से नगर के गायत्री शक्तिपीठ सह श्रीराम-जानकी मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव पर बुधवार की देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दीपोत्सव से पूरा गायत्री शक्तिपीठ सह राम जानकी मंदिर दीपों से जगमगा उठा और भक्ति का अद्भुत संचार देखने को मिला. शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भागवत आचार्य विकास भारती ने दीप महायज्ञ का कर्मकांड कराया. साथ ही संगीतमय भजन की प्रस्तुति से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत विद्वान शिक्षक महावीर प्रसाद भगत, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ किया. इसके उपरांत पूजनीय भगवती शर्मा जी के 100वीं जयंती पर महाआरती की गई. वहीं वैदिक विधान से दीप महायज्ञ की धार्मिक प्रक्रिया के बाद गायत्री महामंत्र के जयघोष के बीच मंदिर परिसर में दीप जलाए गए. मौके पर प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार, गणेश प्रसाद चौरसिया, सुधीर चंद्र साहा, बिपिन साह, विदेशी प्रसाद सिंह, संजय केशरी सहित अनेक धर्मानुरागी और प्रबुद्धजन मौजूद थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन