राजेश मिश्रा बने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
राजेश मिश्रा बने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष

मुंगेर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राजेश मिश्रा को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राजेश मिश्रा को जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा. वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्हें एक समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. वे तारापुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़े थे. वे जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं. जिले के हवेली खड़गपुर के मुलुकटांड निवासी राजेश मिश्रा अप्रवासी भारतीय हैं और पिछले डेढ़ दशक से तारापुर विधान सभा व मुंगेर जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में लगे रहे. गत वर्ष विधान सभा चुनाव से पूर्व राहुल गांधी के बिहार यात्रा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. चुनावी अनुभव के साथ-साथ क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान है, जिसका लाभ पार्टी संगठन को आने वाले समय में मिलेगा. जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और जिले में कांग्रेस की स्थिति को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. इधर, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मुंगेर में कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन