बारिश से ग्रामीण सड़क डायवर्सन फिसलन भरा, आवागमन बाधित

बारिश से ग्रामीण सड़क डायवर्सन फिसलन भरा, आवागमन बाधित
घोरघट-खड़िया पिपरा रेलवे हाल्ट-असरगंज मार्ग पर कच्चा डायवर्सन समस्या बना
गांव के मुखिया ने वरीय अधिकारियों से जल्द सुधार की मांग की
बरियारपुर. लगातार हुई बारिश के कारण घोरघट एनएच 80 मार्ग से खड़िया पिपरा रेलवे हाल्ट होते हुए असरगंज तक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. मुरला मुसहरी सड़क मोड़ से थोड़ी दूरी पर निर्माणाधीन पुलिया के बगल बने कच्चे डायवर्सन मार्ग पर कीचड़ जमने से वाहन और पैदल आवागमन दोनों मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार डायवर्सन पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण संतुलन बनाए रखना कठिन हो रहा है व इस मार्ग से गुजरना दुर्घटना का कारण बन सकता है. समाचार लिखे जाने तक संवेदक द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी थी. लोगों का कहना है कि यदि डायवर्सन पर बालू या सूखी मिट्टी डाल दी जाए तो यातायात सुचारू हो सकता है. यह मार्ग दर्जनों गांवों को घोरघट से असरगंज तक जोड़ता है. गांव के मुखिया संजय कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों से मांग की है कि डायवर्सन को दुरुस्त किया जाए ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










