ePaper

आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ रेलवे संरक्षण और सुरक्षा के प्रति चौकस : एडीआरएम

Updated at : 26 Feb 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ रेलवे संरक्षण और सुरक्षा के प्रति चौकस : एडीआरएम

मालदा डिवीजन के एडीआरएम ने जमालपुर रेलवे स्टेशन पर दी जानकारी

विज्ञापन

जमालपुर. भारतीय रेल आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है और रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. जमालपुर स्टेशन को स्तरीय स्टेशन बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. उक्त बातें मालदा डिवीजन के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने गुरुवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कही.

एडीआरएम ने एक्सीडेंट रिलीफ टीम और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जमालपुर स्टेशन के कायाकल्प के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. प्लेटफार्म के विस्तार और नयी रेल लाइन बिछाने का कार्य निर्माण विभाग द्वारा आरंभ किया जाएगा. प्लेटफार्म संख्या एक पर नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से निबटने के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन को अलर्ट मोड में रखा गया है. सुरक्षा से जुड़े अधिकारी छोटी-मोटी परेशानी को शुरुआती दौर में ही निष्पादित कर देते हैं. रेल परिचालन को सुगम बनाने के लिए बेहतर और नयी तकनीक अपनायी जा रही है. प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के आदेश पर रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेल के अधिकारी संवेदनशील बनकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही जमालपुर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के लंबित कार्यों को भी जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर उनके साथ मालदा डिवीजन के कई मंडल अधिकारी, स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, एडिशनल डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर सुधीर कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार, चीफ यार्ड मास्टर मनोरंजन कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन