रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन पर रेल यात्रियों को किया जागरूक

Updated at : 06 May 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

Police meeting organized

विज्ञापन

जमालपुर. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जमालपुर के तत्वाधान में सोमवार को जमालपुर स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सपेट ने की. इस मौके पर पुलिस सभा का आयोजन किया गया और महिला व पुरुष जवानों की समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्या को वरीय अधिकारी तक पहुंच कर उसके निष्पादन का भरोसा दिलाया. रेल यात्रियों को बताया गया की चलती ट्रेन को जंजीर खींचकर या चेन पुलिंग कर रोकना एक दंडनीय अपराध है. इसके लिए जुर्माना या जेल या फिर दोनों का प्रावधान है. ऐसा करने से ट्रेन लेट होती है और ट्रेन से यात्रा करने वाले हजारों रेल यात्री परेशान होते हैं. इसके अतिरिक्त चलती ट्रेन में किसी प्रकार की परेशानी होने या शासन प्रशासन की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है. यात्रियों को बताया गया कि रेल यात्रा के दौरान खासकर अकेली महिला रेल यात्री को यदि किसी प्रकार की परेशानी हो और उन्हें मदद की जरूरत पड़े तो वह अपने मोबाइल से रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें. ऐसा करने के उपरांत ट्रेन के अगले स्टॉपेज पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी कॉल करने वाली महिला या पैसेंजर से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और यथाशीघ्र उसे समस्या को दूर करने का भी उपाय करेंगे. इसके अतिरिक्त चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने को दंडनीय अपराध बताते हुए रेल यात्रियों को बताया गया कि ऐसा करने से ट्रेन पर यात्रा करने वाले रेल यात्री घायल हो सकते हैं. साथ ही इससे भारतीय रेल की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो सकती है. ऐसा करने वाले यदि पकड़ाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है. सबसे बड़ी बात की यदि कम उम्र के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे इस प्रकार के मामले में फंस जाते हैं तो उन्हें अपना चरित्र प्रमाण पत्र लेने के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बाद में इंस्पेक्टर ने प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में पुलिस सभा का आयोजन किया और महिला व पुरुष जवानों की समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्या को वरीय अधिकारी तक पहुंच कर उसके निष्पादन का भरोसा दिलाया. मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन