ePaper

होली को ले स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल पुलिस ने की तैयारी

Updated at : 24 Feb 2026 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
होली को ले स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल पुलिस ने की तैयारी

होली को लेकर दूर दराज के क्षेत्र से लोगों का अपने घर पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है. ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी है.

विज्ञापन

जमालपुर. होली को लेकर दूर दराज के क्षेत्र से लोगों का अपने घर पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है. ऐसे में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी है. वहीं रेल पुलिस ने इस दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयारी कर ली है. रेल जिला जमालपुर के एएसपी उमेश्वर चौधरी ने बताया कि होली को ले कर ट्रेन में संभावित भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्होंने मंगलवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एएसपी ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए नशा खुरानी की घटना पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए रणनीति तैयार की गयी है. इसके लिए मुख्यालय से एक कंपनी अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की गयी है. इन पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर और विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों में एस्कॉर्ट के लिए तैनात किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने के दौरान जो अपराधी जमानत पर जेल से निकले हैं. उन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है. प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि रेल पुलिस रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. यात्रा के दौरान रेल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो संबंधित स्टेशन या ट्रेन में मौजूद रेल पुलिस या जीआरपी जवानों को जानकारी दे सकते हैं. उनकी परेशानियों को दूर किया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन