भागलपुर- जमालपुर- किउल रेलखंड से खत्म होगा रेलवे क्रॉसिंग

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर- जमालपुर- किउल रेलखंड से खत्म होगा रेलवे क्रॉसिंग

भागलपुर से किऊल के बीच है 29 लेवल क्रॉसिंग, छह को एलएचएस में किया जा रहा कन्वर्ट

विज्ञापन

जमालपुर. ट्रेनों के सुगम परिचालन और गैर रेलवे यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए मालदा रेल मंडल ने भागलपुर से लेकर किऊल तक के लेवल क्रॉसिंग को बंद कर उसके बदले लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) के निर्माण की पहल की है. इससे एक ओर जहां रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी. वहीं दूसरी तरफ गैर रेलवे यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

बताया गया है कि भागलपुर से जमालपुर होते हुए किऊल तक कुल 29 लेवल क्रॉसिंग गेट हैं. इनमें से तीन गेट लेवल क्रॉसिंग और छह लेवल क्रॉसिंग गेट को अपग्रेड कर वहां लिमिटेड हाइट सबवे का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना पर प्रत्येक लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी. बताया गया कि लेवल क्रॉसिंग गेट को हटाकर वहां अंडर ब्रिज या ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया जाएगा, ताकि रेलवे ट्रैक से सड़क मार्ग का कोई कनेक्शन नहीं बचे और ऐसा होने पर दुर्घटना की आशंका कम होगी.

रेल प्रशासन का मानना है कि ऐसा करने से जहां ट्रेनों की गति बढ़ेगी. वहीं सड़क उपयोगकर्ताओं को जाम और दुर्घटना से मुक्ति मिलेगी. लेवल क्रॉसिंग गेट के कारण अक्सर सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं, परंतु लेवल क्रॉसिंग गेट को समाप्त कर उसके बदले लिमिटेड हाइट सबवे का निर्माण किया जाएगा, तब सड़क से गुजरने वाले वाहनों का संपर्क रेलवे ट्रैक से बिल्कुल समाप्त हो जाएगा. ऐसे में जहां ट्रेन सुरक्षित रहेगी. वहीं सड़क पर चलने वाले वहां भी सुरक्षित रहेंगे. इस परियोजना से साहिबगंज लूप लाइन के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर रेल यातायात की स्थिति में सुधार होगा और ट्रेनों का समय पर चलना भी सुनिश्चित हो पाएगा. रेल प्रशासन का मानना है कि वह इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगातार काम हो रहा है. यही कारण है कि मालदा रेल मंडल ने कल 29 लेवल क्रॉसिंग गेट में से चिन्हित 15 लेवल क्रॉसिंग गेट को अपग्रेड कर लिमिटेड हाइट सबवे बनाने की योजना बनायी है. इसमें से तीन लेवल क्रॉसिंग गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. जबकि अन्य छह का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

कहते हैं अधिकारी

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि इस परियोजना को समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए रेल प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके लिए आवश्यक फंड तथा संसाधन का आवंटन सुनिश्चित कर दिया गया है. आने वाले दिनों में भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड के लगभग सभी लेवल क्रॉसिंग गेट को समाप्त कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन