आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

पंचायतवार सर्वेक्षण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मरम्मती के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए और पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए.

विज्ञापन

मुंगेर.

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा है कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को स्वच्छ एवं सुगम पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अपने दायित्व का निर्वहन करे. जिलाधिकारी जिले में पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

चापाकलों की स्थिति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों में स्थापित चापाकलों की वर्तमान स्थिति, खराब पड़े चापाकलों की संख्या, उनकी मरम्मती की प्रगति तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम एवं संभावित जल संकट को देखते हुए सभी खराब चापाकलों की मरम्मती प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी भी पंचायत में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो.

पंचायतवार सर्वेक्षण कराने का निर्देश

उन्होंने पंचायतवार सर्वेक्षण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनकी मरम्मती कराने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाये और पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाये.

जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय पर जोर

जिलाधिकारी ने पीएचईडी के अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी समय पर प्राप्त हो सकेगी तथा उनका शीघ्र समाधान किया जा सकेगा.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन