मुख्यमंत्री के संभावित समृद्धि यात्रा की तैयारी प्रारंभ, अधिकारियों ने स्थलों का किया निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

सफियाबाद हवाई अड्डा में मुख्य कार्यक्रम होने की संभावना है. इसे देखते हुये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

मुंगेर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित समृद्धि यात्रा की तैयारी मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है. इसे लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने अधिकारियों के साथ हवाई अड्डा से लेकर सर्किट हाउस, पोलो मैदान एवं कष्टहरणी घाट में चल रहे सौर्दयीकरण कार्यों का जायजा लिया. माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर आयेंगे. जिलाधिकारी ने जहां पोलो मैदान में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मैदान के दीवारों के रंगरोगन व हैलीपैड बनाने के निर्देश दिये. वही सर्किट हाउस के समीप बने नवनिर्मित उद्योग भवन व कष्टहरणी घाट में चल रहे सौर्दयीकरण कार्य का भी जायजा लिया. उन्होंने इन स्थलों पर चल रहे कार्य करने वाले एजेंसी को त्वरित गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने के जहां निर्देश दिये. वही किला परिसर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का सफियाबाद हवाई अड्डा में मुख्य कार्यक्रम होने की संभावना है. इसे देखते हुये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यों को गति प्रदान करने व सजगतापूर्वक पूर्ण करने का निर्देश दिया. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान जिले के कई महत्वपूर्ण योजनाओं व भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास भी कराया जायेगा. इस मौके पर मेयर कुमकुम देवी, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन