मुंगेर विश्वविद्यालय : 28 फरवरी से होगी स्नातक सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षाएं

Edited by AMIT JHA
Updated:
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा देने के लिये ऐसे विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का रसीद संबंधित परीक्षा केंद्र से कटवाना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा 28 फरवरी से आरंभ होगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार उक्त सत्र के प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं 28 फरवरी से 12 मार्च तक होगी. वहीं परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा इस बार संंबंधित जिले में ही अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित जिले के कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा सभी प्रायोगिक परीक्षाओं के लिये केंद्राधीक्षकों भी नियुक्त कर दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त निर्धारित तिथि पर यदि विद्यार्थी अपने प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं तो उनके लिये कोई विशेष प्रायोगिक परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी. हलांकि विश्वसनीय कारण प्रस्तुत करने पर ऐसे विद्यार्थियों को किसी अन्य केंद्र या महाविद्यालय में परीक्षा देने की अनुमति दी जायेगी. इसके लिये विद्यार्थियों को प्रति पेपर 500 रूपये का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा. इतना ही नही परीक्षार्थी अगर किसी निर्धारित परीक्षा केंद्र से अलग किसी दूसरे परीक्षा केंद्र (जहां संबंधित परीक्षा होना बांकी है) पर प्रायोगिक परीक्षा देने के लिये ऐसे विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का रसीद संबंधित परीक्षा केंद्र से कटवाना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन