पूरबसराय थाना पुलिस ने 66.375 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 6:47 PM
चार किंग फीशर वीयर का बोतल बरामद किया
मुुंगेर . पूरबसराय थाना पुलिस ने गुरुवार को कष्णापुरी मुहल्ले में छापेमारी कर 66.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. लेकिन शराब की डिलेवरी देने गये सभी तस्कर फरार हो गया. इस मामले को लेकर पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शराब तस्करों को शिनाख्त करने में जुटी है. बताया जाता है कि पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को गुरुवार की अहले सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग शराब की डिलेवरी देने के लिए कृष्णापुरी मुहल्ला गया हुआ है. सभी तस्कर पिट्ठूृ बैग और थैला में शराब लेकर गया हुआ है. छापेमारी करने जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देख कर तस्कर बैग व थैला फेंक कर सकरी गली का सहारा लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर से दो पिट्ठू बैग, दो थैला बरामद किया. जिसमें मेकडबल कंपनी के रम का छोटा-बड़ा बोतल और चार किंग फीशर वीयर का बोतल बरामद किया. कुल 66.375 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. फरार तस्करों को शिनाख्त की जा रही है. शिनाख्त कर शीघ्र ही तस्करों को गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










