उचक्कों ने उड़ा लिये 90 हजार 800 रुपये

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
उचक्कों ने उड़ा लिये 90 हजार 800 रुपये

बाइक की डिक्की तोड़कर घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित गौशाला मार्केट परिसर में उचक्कों ने एक व्यक्ति की बाइक के डिक्की को तोड़कर उसमें रखे 90 हजार 800 रुपये सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात उड़ा लिये. बताया गया कि दरियापुर एक पंचायत निवासी योगेन्द्र प्रसाद यादव का पुत्र संतोष कुमार यादव सोमवार दोपहर मुख्य बाजार स्थित गौशाला मार्केट परिसर के एसबीआइ आया. जहां से 90 हजार 800 रुपया निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखा. डिक्की में आधार कार्ड, चेक बुक, बैंक खाता आदि भी था. कुछ कार्य को लेकर संतोष कुमार यादव समीप ही गया था. इसी बीच शातिर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 90 हजार 800 रुपये तथा अन्य कागजात लेकर फरार हो गये. संतोष कुमार जब वापस आये तो बाइक की डिक्की टूटा देखा. इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी. इसमें उचक्के डिक्की तोड़कर पैसे निकालते दिख रहे हैं. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व मुख्य बाजार क्षेत्र के ग्रामीण बैंक समीप भी राजगंज के एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से शातिर उचक्कों ने पैसे उड़ा लिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन