मुंगेर विश्वविद्यालय : पहली दिसंबर से आरंभ हैं पीजी की कक्षाएं, अबतक चल रहा नामांकन
Updated at : 30 Jan 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों द्वारा कक्षाएं आरंभ होने के बाद नामांकन लिया जा रहा. उन विद्यार्थियों का सेलेबस कैसे पुरा किया जायेगा.
विज्ञापन
बदहाली : अक्तूबर से आरंभ नामांकन प्रक्रिया चार माह बाद भी जारी
मुंगेरमुंगेर विश्वविद्यालय भले ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का दावा कर रहा है, लेकिन एमयू में नामांकन की लंबी प्रक्रियाएं ही विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. एमयू में बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था का हाल यह है कि एक ओर जहां सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं एक दिसंबर से ही आरंभ हो चुकी है. वही इस सत्र में अबतक नामांकन की प्रक्रिया संचालित है. ऐसे में सवाल यह है कि जिन विद्यार्थियों द्वारा कक्षाएं आरंभ होने के बाद नामांकन लिया जा रहा. उन विद्यार्थियों का सेलेबस कैसे पुरा किया जायेगा.चार माह से चल रही है पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन
बता दें कि एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर अक्तूबर माह में ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. जबकि 17 नवंबर से इसके लिये पहले मैरिट लिस्ट का नामांकन लिया गया. वही चार माह बाद भी अबतक विश्वविद्यालय उक्त सत्र में नामांकन की प्रक्रिया संचालित कर रहा है. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा छठे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 29 जनवरी से 2 फरवरी तक ले रहा है.एक दिसंबर से ही आरंभ हो चुकी है कक्षाएं
एमयू में बदहाल शैक्षणिक व्यवस्थाओं की हालत यह है कि एक ओर जहां पीजी सेमेस्टर-1 में चार बाद भी नामांकन चल रहा है. वही उक्त सत्र के लिये कक्षाएं 1 दिसंबर से ही आरंभ हो चुकी है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उक्त सत्र में कक्षाएं आरंभ होने के बाद जिन विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. उन विद्यार्थियों का अबतक हुये कक्षाओं में सेलेबस को पूर्ण कैसे कराया जायेगा या विद्यार्थी अबतक हो चुके सेलेबस को कैसे पूर्ण करेंगे.उक्त सत्र में अबतक पांच मैरिट लिस्ट में हो चुका है नामांकन
बता दें कि एमयू द्वारा चार माह की लंबी नामांकन प्रक्रिया के तहत उक्त सत्र में अबतक पांच मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर चुका है. जिसमें कुल 3,952 विद्यार्थी नामांकन ले चुके है. इसमें कला संकाय में अबतक कुल 3,004, विज्ञान संकाय में 817 तथा वाणिज्य संकाय में 131 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जबकि वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये जारी छठे मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 204 विद्यार्थियों का नामांकन 29 जनवरी से 2 फरवरी तक ले रहा है.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




