मुंगेर के लोग राजा-रानी तालाब में उठा सकेंगे बोटिंग का आनंद, 20 को लगेगी खुली बोली

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर के लोग राजा-रानी तालाब में उठा सकेंगे बोटिंग का आनंद, 20 को लगेगी खुली बोली

किला परिसर स्थित राजा-राजा तालाब में मुंगेर के लोग अब बोटिंग का आनंद उठा सकेंगे

विज्ञापन

मुंगेर

. किला परिसर स्थित राजा-राजा तालाब में मुंगेर के लोग अब बोटिंग का आनंद उठा सकेंगे. तालाब में बोटिंग संचालन का रास्ता न सिर्फ साफ हो गया, बल्कि इसको लेकर 20 अप्रैल को नगर निगम सभागार में खुली बोली लगाया जायेगा. जबकि 1 मई से तालाब में सैलानियों के लिए बोटिंग शुरू कर दी जायेगी.

बताया जाता है कि नगर निगम मुंगेर की ओर से सैरात राजा-रानी तालाब में बोटिंग संचालन को लेकर डाक बंदोबस्ती को लेकर निविदा निकाला है. जिसमें कहा गया कि 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक यानि एक वर्ष के लिए खुली डाक द्वारा 20 अप्रैल को नगर निगम सभागार में बंदोबस्ती की जायेगी. अगर किसी कारणवश उक्त निर्धारित तिथि को बंदोबस्ती नहीं हो पाया तो 21 एवं 22 अप्रैल को खुली डाक द्वारा बंदोबस्ती के लिए बोली लगेगी. इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर सार्वजनिक डाक में भाग ले सकते है. निविदा में सुरक्षित राशि के तौर पर 2 लाख रूपया बंदोबस्ती में भाग लेने वालों को जमा कराना होगा. जबकि जमानत की राशि 1 लाख निर्धारित की गयी है.

तालाब में पहले थी बोटिंग की व्यवस्था

मुंगेर के ऐतिहासिक राजा-रानी तालाब में पर्यटकों के लिए बोटिंग (नौका विहार) की सुविधा पहले थी. पूर्व में नगर निगम की ओर से लालदरबाजा के एक व्यक्ति को तालाब में बोटिंग कराने के लिए अधिकृत कराया था. उक्त व्यक्ति में लाखों रुपये खर्च कर मोटर युक्त एवं पैडल बोट भी खरीद कर लाया. कुछ दिनों तक तालाब में लोगों ने जमकर बोटिंग का आनंद उठाया. लेकिन जब तालाब में पानी सूख गया तो बोटिंग संचालन को बंद करना पड़ा था. क्योंकि उस समय तालाब में वर्षा आधारित पानी की व्यवस्था थी. जिसके बाद पुन: उक्त व्यक्ति को बोटिंग संचालन की बंदोबस्ती नहीं दी गयी. लगभग दो-तीन वर्षों से इस तालाब में बोटिंग बंद है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन