त्योहार के बीच विलंब से चल रही पटना-दुमका एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
त्योहार के बीच विलंब से चल रही पटना-दुमका एक्सप्रेस, यात्री परेशान

होली को लेकर लोग रेल मार्ग से अपने-अपने घर जल्दी पहुंचने की कोशिश में लगे हैं, जबकि कई ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

जमालपुर. होली को लेकर लोग रेल मार्ग से अपने-अपने घर जल्दी पहुंचने की कोशिश में लगे हैं, जबकि कई ट्रेनों के विलंब परिचालन के कारण रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है. इस सिलसिले में 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस लगातार विलंब से चल रही है. जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:29 बजे है, परंतु मंगलवार को यह ट्रेन लगभग 4:30 घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 13:58 बजे जमालपुर पहुंची. दैनिक रेल यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन दो से तीन घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंच रही है. इसके अतिरिक्त 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे है, परंतु यह ट्रेन अपराह्न 1:25 बजे जमालपुर आई. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी डेढ़ घंटे लेट चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, परंतु ट्रेन 10:44 बजे जमालपुर आई. 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 6:33 बजे के बजाय 7:51 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 1:30 बजे के बजाय 2:56 बजे जमालपुर पहुंची थी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन