आज होगी स्नातक पार्ट-2 के ग्रुप-ए व बी में शामिल विषयों के पेपर-4 की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 6:24 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में बाढ़ के कारण स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा मंगलवार से ली जायेगी. जो 23 केंद्रों पर दो पालियों में होगी.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में बाढ़ के कारण स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा मंगलवार से ली जायेगी. जो 23 केंद्रों पर दो पालियों में होगी. इसमें मंगलवार को ग्रुप-ए और बी में शामिल विषयों के पेपर-4 की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि सितंबर माह में स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा आरंभ की गयी थी. इसमें दो दिनों की परीक्षा के बाद एमयू के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में बाढ़ को लेकर शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद मंगलवार और बुधवार को ऑनर्स के शेष विषयों की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें 23 केंद्रों पर प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कॉमर्स, कैमेस्ट्री, गणित, जुलॉजी, फिजिक्स, एंसियेंट हिस्ट्री, बंग्ला, पाली, सोसोलॉजी के पेपर-4 की परीक्षा ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी के पेपर-4 की परीक्षा होगी. उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










