विस चुनाव को लेकर धपरी मोड़ में जदयू नेताओं ने भरा हुंकार

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर धपरी मोड़ में जदयू नेताओं ने भरा हुंकार

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के धपरी मोड़ में प्रखंड युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 225 के लक्ष्य को पाने के लिए रविवार को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के धपरी मोड़ में प्रखंड युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार के हर क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्तरूप देकर सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव, मोहल्ले, टोले और विभिन्न चौक-चौराहे पर लोगों को जानकारी देने के की अपील की. वहीं प्रदेश महासचिव सौरभ निधि ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के कार्यकाल में विकास को धरातल पर उतारने का काम किया. आगे भी उनके सपनों को साकार करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में 225 के लक्ष्य को पाने के लिए आमलोग एकजुट होकर काम करें. मौके पर युवा जिला संगठन प्रभारी पंकज कुमार, युवा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश बिंद, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन