ePaper

रेल कारखाना में साप्ताहिक कार्य अवधि 45 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे का आदेश निरस्त

Updated at : 04 May 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

लवे बोर्ड के साथ हुए यूनियन के पीएनएम में काम के घंटे बढ़ाने के आदेश को निरस्त कर दिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. रेल इंजन कारखाना जमालपुर में 2 मई से रेल कर्मियों के साप्ताहिक कार्य अवधि को 45 घंटे से बढ़कर 48 घंटे कर दिया गया था, लेकिन रेलवे बोर्ड के साथ हुए यूनियन के पीएनएम में काम के घंटे बढ़ाने के आदेश को निरस्त कर दिया गया. इसे लेकर शनिवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेल कर्मियों ने विजय जुलूस निकाला. विजय जुलूस का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा और केंद्रीय सहायक महामंत्री कृष्ण देव यादव, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, शाखा सचिव अनिल प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. शाखा सचिव ने बताया कि प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता कोलकाता द्वारा पूर्व में एक आदेश जारी करते हुए जमालपुर कारखाना सहित पूर्व रेलवे के तीनों कारखाने में साप्ताहिक कार्य अवधि 35 घंटे से बढ़कर 48 घंटे करने का आदेश जारी किया गया था. इसे लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा द्वारा लगातार विरोध किया जाता रहा और पीसीएमई के आदेश के विरोध में रेल कर्मियों ने यहां प्रदर्शन भी किया. वहीं ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री अमित कुमार घोष और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा द्वारा 3 मई को रेलवे बोर्ड की अस्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में इस मामले उठाया गया था. जिसके बाद प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता द्वारा जारी आदेश को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन