सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटड में बनेगा हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी, पीपीई मोड में होगा संचालन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटड में बनेगा हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी, पीपीई मोड में होगा संचालन

सदर अस्पताल में जल्द ही पीपीई मोड में हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी लैब बनेगा. इसके लिये विभागीय निर्देशानुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में इसके लिये स्थल का चयन कर लिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल में जल्द ही पीपीई मोड में हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी लैब बनेगा. इसके लिये विभागीय निर्देशानुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में इसके लिये स्थल का चयन कर लिया गया है. हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी बनने से सदर अस्पताल में ही मरीजों को प्रत्येक पैथोलॉजी जांच की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सरकार द्वारा निजी एजेंसी के साथ करार किया गया है. जिसके द्वारा सदर अस्पताल में हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी केंद्र बनाया जायेगा. इसके लिये विभाग द्वारा स्थल चयनित कर जानकारी मांगी थी. जिसके लिये प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में स्थल चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी का संचालन पीपीई मोड में किया जायेगा. जहां मरीजों को एक ही जगह पर लगभग 150 प्रकार के जांच की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि इसमें सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच के साथ एमआरआई की सुविधा भी मिलेगी. हब एंड स्पोक मॉडल पैथोलॉजी में 12 से 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायी जायेगी. जबकि सभी प्रकार के जांच के लिये यहां विशेषज्ञ जांच कर्मी और चिकित्सक होंगे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन