मालवाहक के धक्के में मोटर साइकिल सवार तीन युवक घायल, एक की मौत

Published at :27 May 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
मालवाहक के धक्के में मोटर साइकिल सवार तीन युवक घायल, एक की मौत

श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पर घटी घटना, तीनों मुंगेर का है रहने वाला

विज्ञापन

श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पर घटी घटना, तीनों मुंगेर का है रहने वाला मुंगेर. सोमवार की सुबह श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर मालवाहक मैजिक वाहन के धक्के में मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. एक ऑटो चालक ने तीनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के लिए बाहर ले जाने के दौरान एक घायल की मौत हो गयी. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी अमन कुमार, नमन कुमार एवं संदलपुर निवासी अनंत कुमार मोटर साइकिल से मुंगेर से खगड़िया जा रहा था. इसी दौरान एप्रोच पथ पर विपरित दिशा से आ रही एक मालवाहक मैजिक वाहन ने सामने से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. धक्के में तीनों बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने एक खॉली ऑटो को रूकवाया और तीनों को उस पर लाद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. ऑटो चालक लालू कुमार ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही तीनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमन कुमार और अनंत कुमार बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को लेकर बेगूसराय जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही अनंत कुमार की मौत हो गयी. अनंत कुमार की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को लेकर पुन: सदर अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन