ePaper

21 जून को होगा विशेष बहू क्षेत्रीय सत्संग

Updated at : 07 Jun 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
21 जून को होगा विशेष बहू क्षेत्रीय सत्संग

दौलतपुर शिव कॉलोनी बहु क्षेत्रीय संतमत सत्संग समिति की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष परशुराम चौरसिया तथा संचालन सचिव चंद्रशेखर मंडल ने किया.

विज्ञापन

जमालपुर. दौलतपुर शिव कॉलोनी बहु क्षेत्रीय संतमत सत्संग समिति की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष परशुराम चौरसिया तथा संचालन सचिव चंद्रशेखर मंडल ने किया. निर्णय हुआ कि 28 जून को संतमत सत्संग आश्रम छोटी केशवपुर में बहु क्षेत्रीय संतमत सत्संग का आयोजन होगा. जहां स्वामी महेश्वर बाबा एवं अन्य कई संत महात्माओं का प्रवचन होगा. वहीं 21 जून को संतमत सत्संग आश्रम फरीदपुर में विशेष बहू क्षेत्रीय संतमत सत्संग का आयोजन होगा. जिसमें स्वामी श्रीनिवास बाबा एवं अन्य कई साधु संतों का प्रवचन होगा. साथ ही निर्णय लिया गया कि 29 और 30 नवंबर को संतमत सत्संग आश्रम नयागांव जमालपुर में दो दिवसीय बहुत क्षेत्रीय संतमत सत्संग का सातवां वार्षिक अधिवेशन होगा. जिसमें स्वामी उमानंद जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा. मौके पर राजेश साह, राजन कुमार चौरसिया, अनिल कुमार, पप्पू देव यादव, सुरेंद्र प्रसाद, अनिल चौरसिया, शंभू तांती, सुभाष चौरसिया, अभिमन्यु साह आदि मौजूद थे.

——————-

स्टेशन पोर्टिको से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमालपुर. जमालपुर स्टेशन के पोर्टिको से शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर कासिम बाजार थाना क्षेत्र का शेखर कुमार है. कार्यकारी रेल थानाध्यक्ष बृजबल्लभ प्रसाद निराला ने बताया कि प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान रेल पुलिस द्वारा शेखर कुमार को जांच के लिये रोका गया. जो पहले भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. जहांच के दौरान उसके बैग से विदेशी शराब बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन