दियारा से परवल लेकर गंगा पार कर रहे वृद्ध की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 28 Jul 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
दियारा से परवल लेकर गंगा पार कर रहे वृद्ध की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा गांव निवासी 74 वर्षीय वृद्ध चंद्र सिंह की रविवार को गंगा में डूबने से मौत हो गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा गांव निवासी 74 वर्षीय वृद्ध चंद्र सिंह की रविवार को गंगा में डूबने से मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब वह परवल तोड़ कर गंगा को पार कर रहा था और गंगा में डूब गया. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वृद्ध के शव को गंगा से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वृद्ध की डूबने से मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि चंद्र सिंह रविवार की सुबह घर से कल्याणपुर दियारा परवल तोड़ने गया हुआ था. दिन के करीब 12 बजे कल्याणपुर के समीप लगभग चार किलो परवल की पोटली लेकर गंगा ढाब को तैर कर पार करने लगा, लेकिन किनारे में आकर वह डूब गया. डूबने के बाद वह गंगा की तेज धार में बहकर कल्याणपुर से रघुनाथपुर पहुंच गया. जिसे देख रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वृद्ध के शव को गंगा से बाहर निकलवाया. शव गंगा से निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि मृत वृद्ध के एक पुत्र की मौत पूर्व में हो चुकी है, जबकि दूसरा पुत्र मोहित सिंह आंख से नहीं देख सकता है. मृतक काफी गरीब था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन