मुंगेर में अब ग्रामीण एसपी की होगी तैनाती, राज्य सरकार ने स्वीकृत किये पद
Updated at : 13 Feb 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने को लेकर सरकार मुंगेर जिले में ग्रामीण एसपी की तैनाती होगी. इसे लेकर सरकार ने नया नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी के हाथों में होगी तीन पुलिस अनुमंडल के 12 थानों की कमान
मुंगेर. पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने को लेकर सरकार मुंगेर जिले में ग्रामीण एसपी की तैनाती होगी. इसे लेकर सरकार ने नया नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. जिसमें अनुमंडल और थानों का भी स्पष्ट बंटवारा कर दिया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की कमान अब सीधे इनके हाथों में होगी, जबकि केसों की समीक्षा, अनुसंधान और अपराध नियंत्रण के कार्यों को भी वे स्वतंत्र रूप देखेंगे.ग्रामीण एसपी की तैनाती से मजबूत होगी कानून व्यवस्था
सरकार के नवीनतम नोटिफिकेशन के तहत मुंगेर जिले में ग्रामीण एसपी का पद सृजित किया गया है. इसे लेकर जो अधिसूचना जारी किया गया है. उसमें ग्रामीण एसपी की शक्तियों को स्पष्ट करते हुए सरकार ने बताया है कि वे अपने आवंटित क्षेत्र के अधीन आने वाले केसों की समीक्षा, अनुसंधान और अपराध नियंत्रण के कार्यों को स्वतंत्र रूप से देखेंगे. ग्रामीण एसपी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी सशक्त बनाया गया है, जिसके तहत वे अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले दारोगा, सिपाही और हवलदार को सीधे निलंबित कर सकेंगे. हालांकि, पुलिस लाइन के पदाधिकारियों के निलंबन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उन्हें जिला एसपी के साथ समन्वय और विमर्श करना अनिवार्य होगा. यह व्यवस्था मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लागू किया गया है. साथ ही जिला एसपी (मेन एसपी) पर काम का बोझ कम होगा और वे शहरी क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.तीन पुलिस अनुमंडल के 12 थाने होंगे ग्रामीण एसपी के अधीन
अधिसूचना के अनुसार, ग्रामीण एसपी के लिए अनुमंडल व थानों का बंटवारा भी कर दिया गया है. मुंगेर जिले के ग्रामीण एसपी के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के अधीन आने वाले हरिणमार थाना, धरहरा थाना, हेमजापुर व लड़ैयाटांड थाना होंगे. जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तारापुर के अधीन संचालित तारापुर थाना, असरगंज, हरपुर एवं संग्रामपुर थाना इनके पास रहेंगे. साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हवेली खड़गपुर के अधीन आने वाले हवेली खड़गपुर थाना, शामपुर, गंगटा एवं टेटियाबंबर थाना ग्रामीण एसीपी के कार्य क्षेत्र में शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




